फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुलिस की निगरानी में हिंदू नाम वाले दूल्हों से हुआ सगी बहनों का निकाह, धमकियों के बीच हरियाणा के हिसार और जींद जिले से गंगोह पहुंची थी दोनों बरात, पुलिस रही तैनात

Fri, 13 Nov 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गंगोह (सहारनपुर)। शादी के कार्ड पर हिंदू नाम और निकाह रुकवाने की कथित धमकियों से चर्चा में आया मामला वीरवार को शांतिपूर्ण निकाह के साथ संपन्न हो गया। हरियाणा के हिसार और जींद से पहुंची दो बरातों का पुलिस की निगरानी में स्वागत किया गया। दो मौसेरे भाइयों अनिल और संजय ने सगी बहनों के साथ निकाह किया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान किसी ने विरोध नहीं किया और सभी रस्में शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुईं। हिसार के छोटी सातरोड निवासी अनिल और जींद जिले के ढांडा खेड़ी निवासी संजय की बरात वीरवार को गंगोह पहुंची। पिछले दिनों शादी के कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया था।
आरोप है कि गार्डन संचालक को किसी ने हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष रोहित प्रधान के नाम से फोन कर समारोह रद कराने का दबाव बनाया था। इसके बाद लड़की पक्ष ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बरातघर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए। निकाह की रस्में पूरी होने के बाद छुआरे बांटे गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष हाजी तहसीन चौधरी, नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी और सरफराज मौजूद रहे। जांच अधिकारी शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि निकाह का विरोध करने कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें