फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जगमग योजना के तहत घरों से बाहर खंबों पर लग रहे मीटर, ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। प्रदेश सरकार हर गांव में 24 घंटे बिजली सप्लाई देना चाहती है, लेकिन शर्त ये है कि ग्रामीणों को अपने घर में लगे बिजली मीटर घर से बाहर बिजली के खंभे पर लगवाने होंगे। सरकार की इसी शर्त का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। पिछले काफी समय पहले माजरा गांव का चयन भी म्हारा गांव जगमग योजना के तहत किया गया था। बिजली निगम के ठेकेदार के कारिंदे घर से बाहर मीटर लगाने गए तो विरोध हुआ और उन्हें ग्रामीणों ने उन्हें भगा दिया।
विज्ञापन

फिलहाल गांव में डिजिटल मीटर लगाने का काम बंद कर दिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीण जिला परिषद सदस्य सुनील, कृष्ण माजरा, सुनील कुमार, दिलबाग सिंह,अशोक रेडु, संजय कुमार, कृष्ण ठाकुर, सीताराम, बलजीत सोनी, सुमन, भातेरी, जमना, अनीता व मंजू बाला इत्यादि ने बताया कि पूरे गांव ने एकत्रित होकर यह फैसला लिया है कि वह किसी भी सूरत में बिजली के नए डिजिटल मीटर नहीं लगने देंगे। अगर बिजली निगम के कर्मचारियों ने कोई जोर जबरदस्ती की, तो ग्रामीण उसका डटकर विरोध करेंगे। किसी प्रकार की कोई घटना होती है तो उसका जिम्मेदार बिजली निगम व प्रशासन होगा। ग्रामीणों ने बताया कि नए डिजिटल मीटर बहुत तेज चलते हैं जो एक ही रात में 20 से 25 यूनिट तक निकाल देते हैं। ऐसे में भारी भरकम बिल भरना उनके बस की बात नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव लगभग बिजली के बिल भरता है और गांव में लाइन लोस भी बहुत कम है। उन्होंने कहा कि निजी कंपनी के किसी भी व्यक्ति, ठेकेदार को बिजली संबंधित कार्य के लिए गांव में नहीं घुसने देंगे।
-

सरकार के आदेश अनुसार बिजली चोरी रोकने व लाइन लोस कम करने के लिए बिजली के मीटर को बिजली के खंभों पर लगाया जा रहा है। जिन गांवों में बिजली चोरी होती है और लाइन लोस ज्यादा है उन सभी गांवों में सभी बिजली के मीटरों को बिजली के खंभों पर लगाया जा रहा है ताकि बिजली चोरी को रोका जा सके। फिलहाल गांव में बिजली मीटर बदलने का काम बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय सिंगला, एसडीओ नारनौंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें