हिसार। जिले के नौ ब्लॉकों में बुधवार से शुरू हुई अंडर-11 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों में खेल के प्रति जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता की बुधवार को शुरुआत हुई। जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया, उप जिला शिक्षा अधिकारी विजेंद्र सिंह और महेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उकलाना ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी दलबीर सिंह और अग्रोहा ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी मनदीप कौर ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और टीम भावना विकसित करते हैं।
पहले दिन खेले गए मुकाबलों में बच्चों ने उम्दा खेल दिखाया। उकलाना ब्लॉक में कबड्डी में डीसीएम स्कूल बिठमड़ा ने जीपीएस भैरी अकबरपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि गोल्डन स्कूल उकलाना ने जीपीएस किनाला को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। खो-खो में भी डीसीएम स्कूल बिठमड़ा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्थान बनाया।
रस्साकशी में जीजीपीएस बिठमड़ा ने फाइनल में प्रवेश किया, जबकि डीसीएम बिठमड़ा की लड़कियों की टीम ने सेमीफाइनल में आईपीएस किनाला को हराकर धमाकेदार अंदाज में फाइनल में पहुंची। पूरे दिन प्रतियोगिता स्थल पर बच्चों में जोश, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का अनोखा संगम देखने को मिला। गुरुवार को विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता के परिणाम
पेंटिंग प्रतियोगिता
प्रथम स्थान – कायरा (सेंट मैरी स्कूल)।
द्वितीय स्थान – आरना (सेंट मैरी स्कूल)।
वन एक्ट प्ले
प्रथम स्थान – मायरा (सेंट मैरी स्कूल)।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
प्रथम स्थान – जाह्नवी (सेंट मैरी स्कूल)।
लंबी कूद
प्रथम स्थान – सौरभ (ब्लूमिंग चाइल्ड सी.से. स्कूल, जाखोद खेड़ा)।
द्वितीय स्थान – तुषार (गुरुकुल, धीरणवास)।
तृतीय स्थान – जसबीर (खारिया)।
400 मीटर दौड़
प्रथम स्थान – सन्नी (गुरुकुल, धीरणवास)।
द्वितीय स्थान – चिराग (आर्यभट्ट मॉडल स्कूल)।
तृतीय स्थान – कुंज (ब्लूमिंग चाइल्ड सी.से. स्कूल, जाखोद खेड़ा)।
ऊंची कूद
प्रथम स्थान – हिमांशु (जीपीएस, आर्यनगर)।
द्वितीय स्थान – हिमांशु (जीपीएस, हिंदवान)।
तृतीय स्थान – अश्विन (जीपीएस, आर्यनगर)।
100 मीटर दौड़
प्रथम स्थान – रितुल (ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, आर्यनगर)।
द्वितीय स्थान – मनु (जीपीएस, खारिया)।
तृतीय स्थान – जियांशु (ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल, आर्यनगर)।
200 मीटर दौड़
प्रथम स्थान – सन्नी (गुरुकुल, धीरणवास)।
द्वितीय स्थान – कुंज (ब्लूमिंग चाइल्ड सी.से. स्कूल, जाखोद खेड़ा)।
खो-खो (लड़कियां)
प्रथम स्थान – जीपीएस, किराड़ा।
कबड्डी (लड़कियां)
प्रथम स्थान – हुड्डा सी.से. स्कूल।