फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: टायर फटने से बेकाबू कार ट्रॉले से टकराई, एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत 4 की मौत

Mon, 16 Jun 2025 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।  
विज्ञापन
बरवाला(हिसार)। कस्बे में बरवाला बाईपास पर गुराना रोड के पास सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे एक कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रॉले से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक सहित 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें से तीन एक ही परिवार के हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल में किया जाएगा। घटना के बाद ट्रॉला चालक भाग गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और कार में बुरी तरह फंसे शवों को बाहर निकाला गया। हादसे के कारण रोड के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं थीं। क्रेन की मदद से कार को हटाकर आवागमन बहाल किया। वहीं, शवों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव सुरजाखेड़ा निवासी महावीर सिंह (75), उनकी पत्नी रोशनी देवी (70), भतीजा संदीप (40) और गांव के ही सुनील कुमार (40) को मृत घोषित कर दिया। कार को संदीप का दोस्त सुनील चला रहा था। सूचना पर मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे।
दवा लेने हिसार आए थे महावीर सिंह
पुलिस के अनुसार, महावीर सिंह को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत थी। संदीप अपने ताऊ महावीर को हिसार के आधार अस्पताल में दवा दिलवाने के बाद कार में वापस सुरजाखेड़ा लौट रहा था। संदीप हरियाणा रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत था। उसके दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें