फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अनियंत्रित बाइक खंभे और पेड़ से टकराई, पीछे बैठे व्यक्ति की मौत

Sun, 10 Aug 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
बास थाना क्षेत्र के गांव खांडा खेड़ी में हुए हादसे के बाद मौके पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
विज्ञापन
बास। गांव खांडा खेड़ी के पास शुक्रवार शाम बाइक के फिसलकर खंभे और पेड़ से टकरा जाने से पीछे बैठे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक दुर्घटना के बाद भाग गया। पुलिस ने जींद जिले के रहने वाले बाइक चालक बुआना निवासी ईश्वर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव खेड़ा रांगड़ान निवासी सागर ने बताया कि आठ अगस्त की शाम करीब चार बजे बुआना गांव निवासी ईश्वर उनके ताऊ तेलूराम को बाइक पर बिठाकर खांडा खेड़ी की ओर जा रहा था। सागर और उनके चाचा दीपक दूसरी बाइक पर पीछे चल रहे थे। खांडा खेड़ी अनाज मंडी के पास पहुंचने पर ईश्वर ने तेज गति और लापरवाही से बाइक चलाते हुए उसे सड़क से नीचे खेतों में उतार दिया। गड्ढों से गुजरते समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह पहले खंभे फिर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तेलूराम की माैके पर ही माैत हो गई।
दुर्घटना के बाद ईश्वर घटनास्थल से भाग गया। पीछे आ रहे परिजनों ने तेलूराम को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।सूचना मिलने पर नारनौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी धर्मबीर ने बताया कि ईश्वर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें