फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उमेद लोहान बोले- इनेलो की 25 सितंबर को रोहतक में होगी भव्य रैली

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते इनेलो नेता उमेद लोहान। 
विज्ञापन
हिसार। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान ने मंगलवार को सेक्टर 15 स्थित आवास पर पत्रकारवार्ता की। उन्होंने कहा कि रोहतक में 25 सितंबर को इनेलो की भव्य रैली होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए पूरे हरियाणा में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया है। चौधरी अभय सिंह चौटाला स्वयं हर हलके में जाकर कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रयास से अधिक से अधिक कार्यकर्ता और समर्थक रैली में शामिल होंगे। रैली का मुख्य उद्देश्य चौधरी देवीलाल की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। इनेलो जिला प्रवक्ता विनोद कस्वां एडवोकेट ने कहा कि रैली से जो संदेश जाएगा, वह आगामी 2029 के चुनाव में इनेलो के पक्ष में माहौल बनाने में मददगार साबित होगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सत्पाल काजला, वरिष्ठ नेता सतबीर सिंह सिसाय, राजेश गोदारा, किसान सेल के जिला प्रधान राजीव राजा, आईएसओ प्रदेश अध्यक्ष साहिलदीप कस्वां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें