बरवाला। जय देवी से मामले की जानकारी लेती पुलिस व मौके पर मौजूद भीड़।
- फोटो : 1
बरवाला। शहर के वार्ड 10 में साेरगरों वाली गली में किराना की दुकान चला रही 73 वर्षीय वृद्ध महिला जय देवी से बाइक सवार 2 युवक पर्स व गल्ले की नकदी छीनकर फरार हो गए। युवक बीड़ी का बंडल लेने के बहाने दुकान पर आए थे। सूचना मिलने के बाद डीएसपी गौरव शर्मा व थाना प्रभारी तनुज शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज जांच रही है। जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को वृद्ध महिला जय देवी अपनी किरना की दुकान पर बैठी थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। एक युवक बाइक पर रहा व दूसरे ने महिला से बीड़ी का बंडल मांगा। महिला ने उसे बंडल दिए तो उसने 500 का नोट महिला को दे दिया। महिला ने युवक काे 450 रुपये वापिस भी दे दिए। इसके बाद युवक वापस आया व बंडल वापस देने की बात कही तो महिला ने बंडल वापस ले लिए और 500 रुपये वापस देने के लिए गल्ला खाेलने लगी तो यवुक ने गल्ले में रखी नकदी व महिला के हाथ से पर्स झपट लिया व बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। महिला के अनुसार 300 रुपये उसके पर्स में से व 800 रुपयों की नकदी उसके गल्ले से ले गए।