फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रोडवेज बस में बरवाला के व्यक्ति से बैग से 5 लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। रोडवेज की बस में बरवाला के एक व्यक्ति के बैग से 5 लाख रुपये चोरी हो गए। व्यक्ति 5 लाख रुपये लेकर गाड़ी खरीदने बस में सवार होकर गुरुग्राम जा रहा था। रास्ते में टिकट के लिए बैग से पैसे निकालने लगा तो उसे पता लगा की पैसे चोरी हो गए हैं। शिकायत में बरवाला की लक्ष्मी विहार कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह गाड़ियों को खरीदने व बेचने का काम करता है। 10 दिसंबर को वह अपने घर से 5 लाख रुपये लेकर बैग में डालकर गाड़ी खरीदने के लिए गुरुग्राम जा रहा था। वह सुबह करीब पौने आठ बजे हांसी बस स्टैंड पर पहुंचा। इस दौरान उसने बैग में देखा तो उसमें पैसे थे। वह हरियाणा रोडवेज की फतेहाबाद डिपो की बस में चढ़ा तो उसमें काफी भीड़ थी। इस दौरान उसे सीट नहीं मिली। बस लघु सचिवालय के समीप पहुंची तो उसने टिकट लेने के लिए बैग में हाथ डाला तो उसमें पैसे नहीं मिले। बस स्टैंड से लघु सचिवालय के बीच में किसी चोर ने उसके बैग से पैसे निकाल लिए। इस दौरान वह गुरुग्राम चला गया। बाद में चोरों की तालाश की तो कोई सुराग नहीं लगा। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

19जेएनडी24: अस्पताल का बंद पड़ा आक्सीजन प्लांट और बिना पार्किंग मुख्य गेट पर खड़ी गाड़ियां। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें