फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नौंवी कक्षा की छात्रा से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, पांच माह की हुई गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय नौवीं कक्षा की छात्रा से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद अब पीड़िता पांच माह की गर्भवती है। एक आरोपी पीड़िता का परिचित है। इतना ही नहीं आरोपियों ने गर्भपात के लिए पीड़िता को किट भी ला कर दी। इसका पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस सोमवार दोपहर बाद मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को नागरिक अस्पताल लेकर आई। जांच में पीड़िता के पांच माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम गर्भपात किट कहां से लाई गई, उसका पता लगाने में जुटी है। पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने बताया कि उसके 16 साल की बेटी गांव के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। सोमवार सुबह बेटी ने बताया कि पेट में दर्द हो रहा है। बेटी को दवा दिलवाने के लिए सीएचसी में लेकर गई। वहां पर नर्सिंग ऑफिसर ने जब जांच की तो उसने बताया कि छात्रा करीब पांच माह की गर्भवती है। पता चलने पर जब बेटी से पूछा तो उसने बताया कि करीब 5-6 महीने पहले घर पर कोई नहीं था, उस समय रिश्तेदारी में पड़ने वाला युवक घर पर आया था और दुष्कर्म किया था। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए।एक दिन वह अपने दोस्त को लेकर पीड़िता के घर आया और दोनों ने गलत काम किया।
पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों ने बेटी को गर्भपात किट लाकर दी, लेकिन बेटी ने दवा नहीं ली। घटना का पता चलने पर बेटी ने किट निकाल कर दी। बाद में नर्सिंग ऑफिसर पीड़िता की मेडिकल जांच करवाने के लिए उसे नागरिक अस्पताल लेकर आई। चिकित्सक ने उसकी मेडिकल जांच की। इस बारे में संबंधित थाना पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें