फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बेलर मशीन से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Wed, 15 Oct 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नारनौंद-बुडाना सड़क किनारे क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक। स्रोत :  - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। नारनौंद-बुडाना रोड पर बुधवार शाम बेलर मशीन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को हांसी के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम वीरवार को करवाया जाएगा।
विज्ञापन


यह हादसा लोहान भट्ठे के पास हुआ। बेलर मशीन बुडाना की तरफ से नारनौंद की ओर जा रही थी कि तभी सामने से आ रही बाइक उससे टकरा गई। बाइक पर गांव बुडाना निवासी 29 वर्षीय सोमबीर और उसका साथी 30 वर्षीय सोहन उर्फ तोता सवार थे। हादसे में बाइक के परखचे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने सोमबीर और सोहन को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार सोमबीर पेंटर था। वह काम खत्म करके शाम को घर लौट रहा था, जबकि सोहन उर्फ तोता अविवाहित था। दोनों की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। वहां वीरवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें