फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्क्रीनशॉट दिखाकर सीएससी संचालक से एक लाख रुपये ठग ले गए दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव लुदास में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। दो ठगों ने नागरिक सेवा केंद्र (सीएससी) संचालक को स्क्रीनशॉट दिखाकर एक लाख रुपये नकद ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव लुदास निवासी मुरारी ने बताया कि वह अपने गांव में सीएससी सेंटर चलाते हैं। मंगलवार को उनकी दुकान पर कार में सवार होकर दो युवक पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके बैंक खाते में पैसे हैं, लेकिन बैंक बंद होने के कारण नकद नहीं निकाल पा रहे। उन्होंने यह भी कहा कि एटीएम से भी इतनी बड़ी राशि एक दिन में नहीं निकाली जा सकती। इसलिए वे मुरारी से नकद रुपये लेना चाहते हैं और बदले में गूगल पे या फोन पे के माध्यम से भुगतान कर देंगे।
मुरारी ने बताया कि दोनों युवकों पर विश्वास करते हुए उन्होंने उन्हें एक लाख रुपये नकद दे दिए। युवकों ने मोबाइल पर एक ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट दिखाया, जिसमें एक लाख रुपये ट्रांसफर होने का दावा किया गया था। उस समय सीएससी पर काम अधिक होने के कारण मुरारी ने स्क्रीनशॉट देखकर बात पर विश्वास कर लिया। बाद में जब उन्होंने बैंक खाता चेक किया तो पाया कि पैसे ट्रांसफर नहीं हुए थे। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

जांच अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें