फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खेलते-खेलते पेटवाड़ नहर में गिरा दो वर्षीय बच्चा, मौत

विज्ञापन
हांसी मृतक दीपांशु। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
हांसी। तोशाम रोड स्थित पुल के समीप बने मकानों के बाहर खेल रहे दो वर्षीय बच्चे दीपांशु की पेटवाड़ नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना का पता पड़ोस के एक मकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने पर चला। इसके बाद परिजनों ने नहर में बच्चे को तलाश किया तो करीब दो किलोमीटर दूर नहर की एक मोरी में बच्चे का शव फंसा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में मौजूद बच्चे के पिता कृष्ण ने बताया कि वह ऑटो मार्केट में वैल्डिंग की दुकान पर काम करता है। काम के सिलसिले में मंगलवार सुबह 6 बजे तोशाम चला गया था। इसके बाद दीपांशु की मम्मी घर के काम में व्यस्त हो गई और दीपांशु घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान खेलते-खेलते वह नहर के पास पहुंच गया और पैर फिसलने से नहर में गिर गया। कुछ समय बाद उसकी मां ने उसे घर के बाहर तलाश किया लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा। इसके बाद पड़ोस में एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो दीपांशु नहर की तरफ जाते और नहर में गिरने नजर आया। इसके बाद परिजनों ने नहर में बच्चे की तलाश शुरू की। घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर दीपांशु हर की मोरी में फंसा मिला। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह घर का इकलौता चिराग था। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें