फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बच्ची का अपहरण करने वालों की गिरफ्तारी न होने पर घेरा एचटीएम थाना

विज्ञापन
एचटीएम थाने के बाहर प्रदर्शन करते भीम आर्मी के सदस्य। संवाद 
विज्ञापन
हिसार। शहर की श्रीनगर कॉलोनी में 15 अगस्त को बच्ची के अपहरण के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी और क्षेत्रवासियों ने मंगलवार शाम एचटीएम थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि शहर में एक ही रात में 5 जगहों पर बच्चियों का अपहरण किया गयाए मगर पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। भीम आर्मी का कहना है कि 2 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

भीम आर्मी के एडवोकेट संतलाल ने बताया कि 15 अगस्त तड़के 3 बजे कार सवार कुछ लोगों ने एक बच्ची का कार में अपहरण कर लिया। रास्ते में एक ब्रेकर पर गाड़ी धीरे होने पर बच्ची कार से कूद गई और नकदीक के एक घर में पनाह ली। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वार्ड-9 में रायपुर मोड़ पर नाकाबंदी की जाएगी और यहां पर राइडर तैनात कर दिए जाएंगे। इसके अलावा यह मामला सीआईए को ट्रांसफर करने और मोबाइल ट्रैक से डंप उठाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें