फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ठगी के शिकार दो पीड़ितों को दिलाए 1.58 लाख वापस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। हिसार पुलिस की साइबर सेल और स्थानीय थानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार दो अलग-अलग पीड़ितों को कुल 1 लाख 58 हजार 100 रुपये की राशि वापस दिलाने में बड़ी सफलता हासिल की है। एचटीएम थाने में 8 अप्रैल को दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 1 लाख 22 हजार 300 रुपये की धोखाधड़ी की थी।
पुलिस प्रवक्ता मदनलाल ने बताया कि शिकायत मिलते ही साइबर टीम ने सूझबूझ से काम लेते हुए ठगी गई पूरी राशि को तुरंत बैंक स्तर पर होल्ड (फ्रीज) करवा दिया। इसके बाद अदालत से सुपरदारी आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक से आवश्यक पत्राचार किया गया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 1,22,300 रुपये की शत-प्रतिशत राशि शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस जमा करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उकलाना साइबर हेल्प डेस्क ने भी दिखाई तत्परता
वहीं उकलाना थाना की साइबर हेल्प डेस्क ने रविवार को एक अन्य पीड़ित को राहत प्रदान की। साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते पीड़ित के खाते से ठगी गई 35 हजार 800 रुपये की पूरी राशि उसके खाते में वापस रिफंड करवा दी गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना समय गंवाए तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें