फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुलिस की दो टीमों ने की छापेमारी, हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुरानी सब्जी मंडी पुल की सर्विस रोड पर संत नगर की गली नंबर एक के सामने साइड देने को लेकर प्राॅपर्टी डीलर कुंजलाल गार्डन निवासी अमन को गोली मारने के मामले में पुलिस की टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमार रही है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने इस मामले में दो टीमों का गठन किया है। पुरानी सब्जी मंडी पुलिस चौकी ने मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस ने अरविंद उर्फ करंट पुत्र ठंडी सड़क, बड़वाली ढाणी निवासी मनीष उर्फ भोला, छोटू के खिलाफ हत्या प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया हुआ है। सब्जी मंडी पुलिस चौकी से जांच प्रभारी कुलदीप ने बताया कि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


लाइसेंसी हथियार हवाई फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, जमानत
हिसार। शहर के सूरजमल एन्क्लेव में शराबी ने लाइसेंस हथियार के हंगामा व हवाई फायर मामले में आरोपी सूरजमल एन्क्लेव निवासी अनूप को गिरफ्तार किया। जिसे थाने ले जाया गया। जहां पुलिस ने उसे जमानत दे दी। सूर्य नगर पुलिस चौकी से जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि अनूप का लाइसेंसी हथियार का लाइसेंस रद्दद करने की अनुशंसा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें