फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सार्थक टीम के निरीक्षण में मिली खामियों पर सवा साल बाद दो फार्मासिस्ट चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। स्वास्थ्य विभाग ने कार्य में लापरवाही बरतने और ‘सार्थक टीम’ के नोटिसों का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर मंगाली सीएचसी और कैमरी पीएचसी के दो फार्मासिस्ट पंकज व सुरेंद्र को सेक्शन 8 के तहत चार्जशीट किया है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल ने करीब सवा साल पुराने मामले में कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। हालांकि, फार्मासिस्ट सुरेंद्र ने बताया कि उन्हें अभी ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशक की 36 सदस्यीय टीम ने 27 जून 2025 को हिसार के पांच सीएचसी और नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। टीम ने पर्ची काटने से लेकर दवा मिलने तक की प्रक्रिया जांची थी। इस दौरान डॉक्टरों के अनुपस्थित मिलने, एक्सरे मशीन खराब होने, नर्सिंग स्टेशन के ठीक से संचालित नहीं होने और हाइजीन समेत कई खामियां मिली थीं। डीजी हेल्थ ने सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद सीएमओ की ओर से मुख्यालय को एक्शन टेकन रिपोर्ट भेजी गई।

रिपोर्ट के आधार पर जुलाई में सीएमओ डॉ. सपना गहलावत, उप सिविल सर्जन (एनएचएम) डॉ. जितेंद्र शर्मा, उप सिविल सर्जन (एनसीडी) डॉ. नीरज गुप्ता और सीएचसी मंगाली की एसएमओ डॉ. सज्जन, सीसवाल की डॉ. आशिमा चौधरी, खांडा खेड़ी के डॉ. नरेंद्र शर्मा, मिर्चपुर के डॉ. विक्रम और आर्यनगर के डॉ. रोशनलाल को चार्जशीट किया गया था।
विज्ञापन


अब मंगाली सीएचसी और कैमरी पीएचसी में दवाइयों का रिकॉर्ड ठीक से मेनटेन नहीं करने और एक्सपायरी दवाइयां नहीं हटाने के आरोप में दोनों फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें