फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
Two people died in road Accident - फोटो : Hisar
विज्ञापन
सिरसा रोड पर एनआरसी के गेट के सामने शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में से काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव निकाले जा सके। मृतकों की पहचान बुडाखेड़ा निवासी 21 वर्षीय मोहित और 20 वर्षीय अरविंद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहित को कुछ दिन बाद स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया जाना था। उसी के चलते शुक्रवार को वह अपने दोस्त अरविंद के साथ सिरसा आइलेट की परीक्षा देने गया था। इसके लिए वह सुबह 11 बजे घर से निकला था। वहां से वापस आते समय हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा गाड़ी की तेज रफ्तार होने के कारण हुआ। तेज रफ्तार होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर कई बार पलटते हुए रोड के दूसरी तरफ जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मोहित के पिता सुभाष ने बताया कि उसकी एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। मोहित तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। वहीं मोहित का छोटा भाई पहलवानी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें