हिसार। सदर थाना पुलिस ने सेक्टर 27-28 में खड़े ट्रक से लोहे की चेन चुराने के मामले में दो आरोपियों इंद्र कॉलोनी सातरोड खास निवासी जसबीर उर्फ जस्सी और सागर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एएसआई सूरजमल ने बताया कि सेक्टर 13 निवासी नितिन कुमार ने 22 जनवरी को थाना सदर हिसार में सेक्टर 27-28 स्थित उसके ट्रांसपोर्ट के ऑफिस के सामने खड़े ट्रक से लोहे की चेन चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। इस पर थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि उपरोक्त दोनों आरोपी सगे भाई हैं। इन्होंने अपने तीसरे भाई धर्मवीर उर्फ गोलू के साथ मिलकर ट्रक से लोहे की चेन चुराई थी। पुलिस आरोपी धर्मवीर उर्फ गोलू को पहले ही गिरफ्तार कर उससे लोहे की चेन बरामद कर उसे जेल भेज चुकी है।