फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एसआई रमेश हत्या कांड में दो और आरोपी काबू, दो दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
हिसार। पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी।
विज्ञापन
हिसार। ढाणी श्यामलाल निवासी सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी धर्मवीर उर्फ बबलू और अमरजीत उर्फ तलवा को वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। इससे पहले पुलिस महेंद्र उर्फ गब्बर, सुभाष उर्फ साहिल उर्फ बूढ़ा, प्रवीण उर्फ लल्ला, जतीन और नरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक कार और दो स्कूटी भी बरामद की हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 6 नवंबर की रात करीब साढ़े दस बजे ढाणी श्यामलाल में शराब के नशे में कुछ युवक गली में खड़े होकर गाली-गलौज कर रहे थे। इस दौरान अपने घर पर मौजूद एसआई रमेश कुमार ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। थोड़ी देर बाद युवक अन्य साथियों के साथ लौटे और एसआई रमेश कुमार व उनके भतीजे अमित पर हमला कर दिया। हमले में रमेश कुमार को सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि अमित को हल्की चोटें आईं। रमेश कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही एडीजीपी केके राव और एसपी शशांक कुमार सावन पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चश्मदीद अमित कुमार के बयान पर 7 नवंबर को थाना एचटीएम में 10 नामजद और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें