फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सातरोड कलां निवासी राकेश की हत्या के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Dec 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार में सातरोड कलां के राकेश की हत्या मामले में पकड़े गए दो आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए ले
विज्ञापन
हिसार। सातरोड कलां निवासी राकेश की हत्या करने के मामले में सीआईए टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी बरवाला की आश्रम कॉलोनी निवासी रवि खान और ढाणी प्रेम नगर निवासी सुशील उर्फ शीलू को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


पुलिस उपरोक्त मामले में पहले पांच आरोपियों भैणी बादशाहपुर निवासी राकेश उर्फ पटवारी, सातरोड खास निवासी दीपक, सातरोड कलां निवासी अनिल, सुनील और सातरोड कलां हाल बरवाला निवासी दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल गाड़ी को बदामद कर चुकी है। सहायक उप निरीक्षक महाबीर सिंह ने बताया कि उपरोक्त आरोपी रवि खान और सुशील उर्फ शीलू ने 21 नवंबर 2024 की शाम को स्कोडा गाड़ी से बाइक सवार सातरोड कलां निवासी राकेश और अनूप को सीधी टक्कर मारने की वारदात में शामिल थे।

टक्कर में लगी चोटों के कारण राकेश की उपचार के दौरान मौत हुई थी। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे अनूप की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि आपसी पारिवारिक जमीनी विवाद और पुराने झगड़े को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस इस मामले में अभी तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


महाबीर कॉलोनी में बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर के बाहर की फायरिंग



हिसार। महाबीर कॉलोनी में बाइक पर सवार तीन युवकों ने शुक्रवार देर रात एक आवास के बाहर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस संबंध में महाबीर कॉलोनी के रहने वाले प्रवीन ने एचटीएम थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर महाबीर कॉलोनी वासी अभी, आशी और शुभ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।



महाबीर कॉलोनी के रहने वाले प्रवीन ने बताया कि वह रात को घर पर सोया हुआ था। रात करीब साढ़े बारह बजे बाइक पर सवार तीन युवक आए। जिसमें अभी, आशी और शुभ थे। घर के बाहर पहुंचने के बाद फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। सुबह इस बारे में एचटीएम थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें