फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव से शहर में खरीददारी करने आई महिला का दो बदमाशों ने मंगलसूत्र छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रेहड़ी पर फल खरीद रही महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाश सोने का मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गए। घटना शुक्रवार शाम तेलियान पुल की है। वारदात के बाद महिला ने शोर मचाया, 5 तब तक बाइक सवार दूर जा चुके थे। इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ छीना झपटी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में कमलेश ने बताया कि वह तलवंडी राणा गांव की रहने वाली है। शुक्रवार दोपहर को शहर में खरीददारी करने के लिए आई थी। तेलियान पुल के पास उसे बहन कविता मिल गई। उसके साथ सामान खरीदा। इसके बाद फल की रेहड़ी के पास खड़े होकर फल खरीद रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए। बाइक के पीछे बैठे युवक ने झपटा मारकर गले में पहना हुआ एक तोले का मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाया लेकिन तब तक युवक दूर चले गए थे। मामले की जांच कर रहे एएसआई मोहिंद्र सिंह ने बताया कि कमलेश की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ छीना झपटी का केस दर्ज किया गया है। आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें