फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कृष्णा नगर में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला का बैग छीना

Fri, 06 Dec 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बाइक सवार बदमाशों ने शहर में लगातार दूसरे दिन भी स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। वीरवार देर शाम को बाइक सवार दो युवक कृष्णा नगर से एक महिला का बैग छीन कर फरार हो गए। बाग के अंदर नगदी और खाने का टिफिन था। महिला स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले युवकों के पीछे भी दौड़ी लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाई। अर्बन स्टेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के जयदेव नगर की रहने वाली मीनाक्षी शाम को रेलवे स्टेशन की तरफ से पैदल अपने घर की तरफ जा रही थी। जब है ओवरब्रिज को पार करने के बाद कृष्णा नगर में पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए। गली में अंधेरा था। इसी दौरान बाइक के पीछे बैठे युवक ने हाथ में लिया हुआ बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गई। उन्हें पकड़ने के लिए पीछे भी दौड़ी और शोर भी मचाया लेकिन दोनों बदमाश मौके से फरार हो गई। बैग के अंदर 600 रूपये, ईयर फोन और खाने का टिफिन था। बता दे कि बुधवार देर शाम को बाइक पर सवार दो युवकों ने एमसी कॉलोनी में एक महिला का पर्श छीना था। पुलिस अभी तक उन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 1 दिन के बाद दोबारा से बाइक पर सवार युवको ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें