फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्रतिबंधित दवाइयां मिलने पर आदमपुर के दो मेडिकल स्टोर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। औषधि नियंत्रक अधिकारी और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुधवार रात आदमपुर मंडी में दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं। इस पर दोनों मेडिकल स्टोर सील कर दिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को आदमपुर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर नशे के तौर पर काम ली जाने वाली दवाइयां बेचने की शिकायत मिली थी। इस पर औषधि नियंत्रक अधिकारी अजय बिश्नोई व अजय कुमार ने पुलिस टीम के साथ दो मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम को भारत मेडिकल हॉल से प्रतिबंधित दवा प्रेगाबालिन 300 एमजी टैपेंटाडोल की गोलियां मिलीं। इसी तरह गुरु मेडिकल स्टोर से टैपेंटाडोल के 296 बॉक्स मिले, लेकिन मौके दुकान में 150 टैबलेट ही थी। मेडिकल स्टोर संचालक ने न तो बिक्री का रिकॉर्ड दिखाया और न ही खरीद- बिक्री का बिल पेश किया। अजय बिश्नोई ने बताया कि दोनों दुकानों को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें