फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कैंटर-कार की टक्कर में फौजी समेत दो की मौत, चार घायल

Mon, 14 Aug 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी बाईपास पर हुए सड़क हादसे में चकनाचुर हुई ब्रेजा गाड़ी
विज्ञापन
हांसी । हांसी बाईपास पर बरवाला पुल पर रविवार सुबह करीब 5.30 बजे कैंटर और कार की टक्कर हो गई। हादसे में फौजी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कैंटर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों का आरोप है कि कार चालक गलत दिशा में आ रहा था, जिस कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी जितेंद्र व राजस्थान के गंगानगर जिले के निवासी मंजीत के रूप में हुई। जितेंद्र सेना में था और हनुमानगढ़ के समीप लालगढ़ में उसकी पोस्टिंग थी। वहीं, मंजीत कार चालक था। जितेंद्र ने घर जाने के लिए छुट्टियां ली थी। घर जाने के लिए उसने मंजीत की गाड़ी बुक की थी। वहीं, घायलों की पहचान दिल्ली के नजफगढ़ निवासी फुलचंद, यामीन, याकूब व इब्रामिन के रूप में हुई।
कैंटर सवाल पशु मेले में जा रहे थे
घायल कैंटर चालक फूलचंद ने बताया कि वह दिल्ली से भादरा में पशु मेले में भैंस लेने जा रहे थे। इस बीच कार गलत साइड से आई। कार चालक ने कोई इंडिकेटर भी नहीं दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फूलचंद ने बताया कि हादसे के बाद वह कैंटर के अगले हिस्से में फंस गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कैंटर से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें