फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: यशपाल मलिक पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास

Mon, 14 Aug 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी जाट धर्मशाला में हुई अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति व जाट सेवक संघ की बैठक में मंच प
विज्ञापन
हांसी । अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति व जाट सेवा संघ की बैठक हुई। इस दौरान कुछ दिन पहले हिसार में हुई एक सामाजिक संगठन की बैठक में एक व्यक्ति द्वारा यशपाल मलिक पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

रविवार को हांसी स्थित जाट धर्मशाला में हुई बैठक की अध्यक्षता जाटू खाप चौरासी के प्रधान चौधरी भीम सिंह और पूनिया खाप के राष्ट्रीय महासचिव महेंद्र सिंह पूनिया ने की। बैठक में मंच संचालन जिला हिसार के अध्यक्ष बलवान सूंडा ने किया। बैठक में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता मास्टर रोहताश हुड्डा ने कहा कि वह यशपाल मलिक पर आरोप लगाने वाले लोगों की वे निंदा करते हैं। इसके साथ ही नूंह हिंसा के बाद एक समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले कुछ धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की।
बैठक में मौजूद जाट समाज के लोगों ने यशपाल मलिक को समाज हितैषी बताया। वक्ताओं ने कहा कि यशपाल मलिक के नेतृत्व में समाज ने ओबीसी आरक्षण की लड़ाई लड़ी और 2013 में हरियाणा और 2014 में केंद्र में आरक्षण प्राप्त किया था, जो कि बाद में राजनीति की भेंट चढ़ गया। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया ने कहा कि यशपाल मलिक ने समाज के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष गंगाराम श्योराण ने कहा कि जो भी पार्टी या सरकार हमें ओबीसी आरक्षण सहित हमारी सभी मांगें पूरा करेगी जाट समुदाय उसी पार्टी को वोट देगा। बैठक में हरियाणा प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव आजाद लठवाल ने कहा कि यशपाल मलिक पर राजनीतिक लोगों के इशारे पर जो आरोप लगाए हैं वह सब मनगढ़ंत और बेबुनियाद है।
विज्ञापन

इस मौके पर छोटूराम धाम के महासचिव विंग कमांडर महेंद्र सिंह मलिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमेर सिंह, मास्टर जयभगवान डबास, रोहताश हुड्डा, हरज्ञान मलिक, रामभगत मलिक, सुरेंद्र मलिक,राजकुमार, रणधीर नैन, सत्यप्रकाश गुलिया, रमेश कुंडू, रामकरण दलाल, धर्मबीर राठी , विद्यानंद, सतबीर पूनिया, सतीश माजरा, वजीर ढांढा, हिम्मत सिंह, बीरमती हुड्डा, राजबाला राखी, संतोष पानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें