फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बाइक चोर गिरोह के दो गुर्गे 11 बाइक समेत काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने बाइक चोर गिरोह के दो गुर्गों को ऑटो मार्केट के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी खारा बरवाला निवासी अमित और आदमपुर की शिव कॉलोनी निवासी निखिल की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 11 बाइक बरामद की हैं। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एएसआई राजकुमार ने बताया कि 29 जनवरी 2024 को थाना शहर में जींद जिला के नरवाना निवासी प्रवीन कुमार ने जिंदल पार्क के पास से बाइक चोरी होने की शिकायत दी थी। उसने बताया कि 29 जनवरी को वह किसी काम से जिंदल पार्क के नजदीक ऑटो मार्केट में आया था और पार्क के पास बाइक खड़ी करके चला गया और जब वह वापस आया तो उसे वहां बाइक नहीं मिली। जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई 11 बाइक बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी मुख्यत: सिलेंडर बाइक चुराते हैं। चोरों ने 2 बाइक हिसार, एक आदमपुर, 8 बाइक चंडीगढ़ और मोहाली, पंजाब से चोरी कर खारा बरवाला में रखा हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें