फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू के हॉस्टल में दो गुट भिड़े, सात युवकों ने दो विद्यार्थियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के हॉस्टल नंबर-3 में वीरवार शाम करीब 6:30 बजे विद्यार्थियों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। एक गुट के करीब सात युवकों ने दूसरे गुट के दो विद्यार्थियों को पीट दिया।
विज्ञापन

विवाद की शुरुआत हॉस्टल के पहले तल पर गाली-गलौज से हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। झगड़ा बढ़ते हुए मेस के बाहर तक पहुंच गया। इस दौरान एक विद्यार्थी को चोट भी आई। घटना से हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई थी। इसके बाद सात युवकों ने दो विद्यार्थियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। हॉस्टल में मौजूद अन्य विद्यार्थी भी इस घटनाक्रम से परेशान रहे। मारपीट की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्हें आता देख झगड़ा कर रहे युवक वहां से भाग गए। इसके बाद स्थिति शांत हुई। हॉस्टल में इस तरह की घटना से विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

-
छात्रों का आपसी झगड़ा था। दोनों गुटों के बीच समझौता करा दिया गया है। फिलहाल दोनों पक्ष शांत हैं। इस संबंध में वार्डन से भी रिपोर्ट मांगी गई है। अभी किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

- ओपी सांगवान, प्रॉक्टर, जीजेयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें