बरवाला। शहर के वार्ड 7 में शनिवार रात 20 वर्षीय एक युवक के साथ यौन प्रताड़ना का मामला सामने आया है। इसके बाद आपसी विवाद में एक पार्षद सहित करीब 12 लोग घायल भी हुए हैं। इनमें आरोपी व पीड़ित के जानकार तथा बीच बचाव करने पहुंचे कुछ सूचना मिलने के बाद डायल 112 मौके पर पहुंची। रविवार सुबह पीड़ित युवक ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी मां दूध की डेयरी में काम करती है। वह भी उनके साथ काम करवाने के लिए चला जाता है। शनिवार शाम डेयरी संचालक ने उसे दूध बेचने के लिए भेज दिया। लाैटा तो एक दुकान पर सामान लेने के लिए भेजा। वह सामान लेकर लाैटा तो उसे ठंडा पानी पिलाया। इससे वह बेहोश होने लगा। आरोप है कि इस दौरान दो युवकों ने उसे पकड़ लिया तथा दो अन्य युवकों ने उसका यौन शोषण किया। परिजनाें काे जानकारी मिली तो वे डेयरी में पहुंचे। इस दाैरान दाेनाें पक्षाें में झगड़ा हाे गया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।