फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चरस सप्लायर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए सीआईए स्टाफ और थाना बास पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 440 ग्राम चरस सप्लाई करने के मुख्य आरोपी मुंढाल खुर्द निवासी धर्मवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। एएसआई रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने बांडाहेड़ी के पास गश्त के दौरान बाइक पर नशीला पदार्थ लेकर जा रहे मुंढाल निवासी अमन को गिरफ्तार किया था। तलाशी लेने पर उसके पास 440 ग्राम चरस बरामद हुई थी। पूछताछ में आरोपी अमन ने बताया कि उसे धर्मवीर ने मादक पदार्थ सप्लाई किया था। इसके बाद टीम ने धर्मवीर को भी गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन

चरस का मुख्य सप्लायर दबोचा
नारनौंद। सीआईए स्टाफ हांसी ने 1 किलो 14 ग्राम चरस के सप्लायर नारनौंद निवासी सागर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी सागर ने कुछ दिन पहले गौतम कॉलोनी निवासी अंकित को 1 किलो 14 ग्राम चरस सप्लाई की थी। थाना नारनौंद में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस पहले ही इस केस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें