फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दो दोस्तों ने दुष्कर्म की धारा हटवाने के नाम पर 20 हजार ऐंठे केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दो दोस्तों ने दुष्कर्म की धारा हटवाने के नाम पर अपने दोस्त ने 20 हजार रुपये ऐंठ लिए। दो दोस्तों ने कहा कि हमारी डीएसपी के साथ बातचीत हो चुकी है। रुपये वसूलने के बाद उसे पुलिस को दिया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नारनौंद क्षेत्र के गांव नाड़ा निवासी मंदीप पर दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज है। महिला थाना पुलिस ने उसे बुधवार को जांच में शामिल होने के लिए थाने बुलाया था। मंदीप ने अपने दोस्त रमन व साहब राम को इस बात की जानकारी दी। इन दोनों ने मंदीप को कहा कि हमारी डीएसपी से सेटिंग हो चुकी है। तू 10-20 हजार ले आना, हम थाने से तुझे छुड़ा लेंगे।
दस मई को वह रमन और साहब राम के साथ हिसार महिला थाने में आया। यहां थाने के बाहर उसने कहा कि 30 हजार रुपये लगेंगे। अभी 20 हजार रुपये दे दे। पैसे लेने के बाद अंदर चले गए। दोनों ने महिला थाना प्रभारी सरोज से कहा कि मुकदमा नंबर 24 के आरोपी को हम अपने साथ लाए हैं। जांच के दौरान महिला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाड़्यो पट्टी निवासी रमन तथा सनियाना निवासी साहब राम फतेहाबाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें