फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नीट का पेपर बताकर कराया था अभ्यास, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 11 May 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। पिछले दिनों संपन्न राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) का पेपर लीक कराने का दावा करने वाले दो लोगों ने परीक्षा से एक रात पहले कई परीक्षार्थियों को पूर्वाभ्यास कराया। पेपर को असली बताते हुए परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर 15-15 लाख रुपये का सौदा भी तय हुआ था। हालांकि अब पेपर को नकली बताते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा सिक्योरिटी एजेंट की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शहर थाना के प्रदीप की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। शिकायत में प्रदीप ने बताया कि वह थाना शहर हांसी एरिया की खुफिया जानकारी इकट्ठा करने की ड्यूटी में हैं। इसी संबंध में काली देवी चौक हांसी पर लोगों से पता चला कि रविवार को हुई परीक्षा का पेपर लीक करके संदीप मास्टर व सतपाल बड़सी ने कुछ परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराया था। इन दोनों ने परीक्षार्थियों से परीक्षा का पूर्वाभ्यास कराकर परीक्षा केंद्र तक छोड़ने का वादा किया था। काली देवी चौक निवासी संदीप मास्टर ने परीक्षा से पहली वाली रात एक जगह पर बच्चों को पूर्वाभ्यास कराया। रविवार को इन बच्चों को उनके सेंटर तक संदीप ने ही अपनी गाड़ियों से पहुंचाया। परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर 15-15 लाख रुपये देने का सौदा तय हुआ था। लेकिन, परीक्षार्थियों को जिस पेपर से अभ्यास कराया गया था, वह फर्जी मिला है। पुलिस ने मास्टर संदीप व सतपाल बड़सी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। बता दें कि रविवार को हुई नीट के लिए हांसी के 6 स्कूल परीक्षा केंद्र बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें