फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आचार संहिता से अटके पेयजल के दो प्रोजेक्ट, चुनाव के बाद शुरू होगी प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हांसी। आचार संहिता लगने के कारण शहर में 50 किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन डालने और जलघर को भाखड़ा नहर से जोड़ने का कार्य रुक गया है। हालांकि प्रथम चरण में इन दोनों कार्यों के प्रस्तावों को सरकार से मंजूरी तो मिल गई थी, लेकिन आचार संहिता लगने के कारण मामला आगे नहीं बढ़ पाएगा। इस कारण आधे शहर को कार्य पूरा होने तक पेयजल सप्लाई में राशनिंग की समस्या झेलनी पड़ेगी।
विधानसभा चुनाव के बाद ही इस योजना की प्रक्रिया फिर से शुरू होगी। दरअसल दोनों योजनाओं पर लंबे समय से काम किया जा रहा था। कुछ समय पहले ही आपत्तियां हटने के बाद इन योजनाओं को मंजूरी मिली थी। बता दें कि शहर में करीब 50 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइप लाइन डाली जानी है। इसमें डीआई पाइप डाले जाएंगे। जनस्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए 20 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा है। विभाग के पास बीते डेढ़ वर्ष से डीआई पाइप नहीं है। इस कारण कई गलियों का निर्माण भी बीच में रुका हुआ है। ऐसे में देरी होने से इन गलियों के निवासियों को परेशानी होगी। इसमें वार्ड 3 व वार्ड 12 में एक-एक सहित अन्य कई वार्डों में गलियों का निर्माण कार्य रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शहर के जलघरों को भाखड़ा नहर से जोड़ने की भी योजना है। इस पर करीब 88 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। प्रथम चरण में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई थी। इसमें बरवाला रोड से गुजर रही भाखड़ा नहर से 30 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन हांसी के जलघर से जोड़ी जाएगी। यहां पर एक पंप सेट भी लगाया जाएगा। अभी जलघर पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी से जुडे हुए हैं। इसमें करीब 40 दिन बाद पानी आता है। इतने दिन में पानी आने से गर्मी के दिनों में सबसे ज्यादा पेयजल की समस्या होती है। जबकि भाखड़ा नहर में हमेशा पानी रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें