फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों की कोरोना से मौत, 127 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में लगातार तीसरे दिन वीरवार को भी दो लोगों की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई। मंगलवार और बुधवार को भी 2-2 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। जिले में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 39 पर पहुंच गया है। इनके अलावा 127 नए कोरोना संक्रमित भी मिले हैं। इनमें से 113 लोग हिसार के निवासी हैं, जबकि 14 लोग अन्य जिलों या राज्यों के रहने वाले हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 4310 हो गया है। इसके अलावा वीरवार को 540 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

वीरवार को रामपुरा मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की आईसीयू में और सेक्टर-14 निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की एक निजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचार के दौरान मौत हो गई। इनको मिलाकर जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 39 हो गई है। अब तक कोरोना से मरने वाले लोगों में दो युवा, पांच अधेड़ के अलावा बाकी बुजुर्ग शामिल हैं। नोडल अधिकारियों की टीम की निगरानी में दोनों मृतकों का उनके निवास स्थान के हिसाब से अंतिम संस्कार करवाया गया है। टीमें दोनों मृतक संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री जुटा रही है।
दोनों मृतकों की हिस्ट्री
- डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार सेक्टर-14 निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति 14 सितंबर को संक्रमित मिला था और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। कोरोना के अलावा उसे सांस, फेफड़े और दिल की बीमारी थी।
विज्ञापन

-रामपुरा मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति बुधवार शाम को आई रिपोर्ट में संक्रमित मिला था। शुरू से ही उसकी हालत गंभीर थी। इस दौरान वह मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में दाखिल था, जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें