फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचएयू में दो दिवसीय कृषि मेला एक से, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में कृषि मेला (रबी) एक और दो अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि मेले का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


इस वर्ष मेले का विषय ‘सतत कपास उत्पादन-फसल विविधीकरण एवं जल संसाधन सुरक्षा’ रखा गया है। दो दिवसीय मेले में किसानों को विश्वविद्यालय की ओर से अनुशंसित रबी फसलों के उन्नत बीज, बायोफर्टिलाइजर और कृषि साहित्य उपलब्ध करवाया जाएगा।

एचएयू के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने बताया कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक किसानों को सतत कपास उत्पादन, फसल विविधीकरण और जल संसाधन सुरक्षा से जुड़ीं तकनीकों की विस्तृत जानकारी देंगे।
विज्ञापन




मेले में बीज, उर्वरक, कीटनाशक तथा कृषि मशीनरी एवं यंत्र निर्माता कंपनियां भी भाग लेंगी। किसानों को विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयोगी मशीनों और यंत्रों की कार्यप्रणाली, कीमत तथा निर्माताओं की जानकारी दी जाएगी। सह निदेशक (विस्तार) डॉ. कृष्ण यादव ने बताया कि प्राइवेट कंपनियों को स्टॉल ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर आवंटित किए जा रहे हैं।

तकनीक से रूबरू होंगे किसान, मिट्टी-जल और रोगग्रस्त पौधों की जांच की मिलेगी सुविधा :

विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. नरेश कौशिक ने बताया कि मेला एचएयू के गेट नंबर-3 के सामने मेला ग्राउंड में लगेगा। यहां विभिन्न सरकारी बीज एजेंसियों के सहयोग से बिक्री काउंटर स्थापित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के अनुसंधान फार्म में वैज्ञानिकों की ओर से उगाई गईं फसलों का प्रदर्शन किया जाएगा और उनमें अपनाई गई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। कृषि, पशुपालन और गृह विज्ञान संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए दोनों दिन प्रश्नोत्तरी सभाएं होंगी। किसानों को मिट्टी, सिंचाई जल और रोगग्रस्त पौधों की वैज्ञानिक जांच की सुविधा भी मिलेगी। दोनों दिन फसल प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें