फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी से दो गायों की मौत, 30 संक्रमित हुईं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में शनिवार को भी लंपी से दो गायों की मौत हो गई। इसके अलावा 30 गायें संक्रमित मिली हैं। अब कुल संक्रमित गोवंश की संख्या 1093 हो गई है, जिसमें से 175 गोशालाओं में और 918 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। अब तक एक लाख 65 हजार गोवंश का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन

एसडीओ डॉ. रविंद्र कौशिक ने बताया कि शनिवार को जो पशु बीमार मिले, वे भी उन्हीं गांवों से हैं जहां पहले से बीमारी फैली है। जिले के 57 गांव व नौ गोशालाओं में संक्रमित पशु मिल रहे हैं। एसडीओ ने बताया कि बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण तेजी से चल रहा है। शेष बचे 12 हजार पशुओं का भी जल्दी ही टीकाकरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें