हिसार। सूर्य नगर के रहने वाले दो भाई हत्या के आरोप में केंद्रीय कारागार में बंद है। पीछे से चोर आरोपियों के आवास से सोना-चांदी के जेवरात चेारी कर ले गए। इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में सूर्यनगर की गली नंबर 12 में रहने वाली कमलेश ने बताया कि करीब 6-7 माह पहले मोहल्ले के अनिल की हत्या हुई थी। उस केस में मेरे दोनों बेटे जेल में बंद हैं। जिस वजह से हमारा मकान बंद था और हमारा फर्नीचर, जेवर व अन्य सामान मकान के अंदर रह गया था। 5 जनवरी को अपने मकान का सारा सामान पुलिस की मौजदूगी में निकालकर ले गए। हमने अपना सामान संभाला तो सोने-चांदी के कीमती जेवर गायब मिले। संवाद