फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

विज्ञापन
प्रमोद की फाइल फोटो। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
सिवानी मंडी (हिसार)। सैनीवास गांव में मंगलवार को खेतों में बने मछली पालन के तालाब में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बच्चे खेत में खेलने गए थे। लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मरने वालों मे 15 वर्षीय प्रमोद और 14 वर्षीय रवि शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव सैनीवास के खेतों में मछली पालन का काम किया जा रहा है। मंगलवार को खेतों में बच्चे खेलने गए हुए थे। इस दौरान वे तालाब में उतर गए। हालांकि तालाब में पानी कम था, लेकिन बीच में गहराई होने के कारण पानी की मात्रा ज्यादा थी, जिस कारण दोनों बच्चे डूब गए। ग्रामीणों की मदद से उनको बाहर निकाला गया। डॉक्टरों ने दोनो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों मे 15 वर्षीय प्रमोद पुत्र पवन और 14 वर्षीय रवि पुत्र सीताराम हैं। मृतकों के परिजन खेतीबाड़ी करते हैं। प्रमोद दो बहनों का इकलौता भाई था। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

रवि की फाइल फोटो।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें