फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिरसा रोड पर गाय से टकराई दो बाइक व कार, बाइक सवार घायल, गाय ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सिरसा रोड पर बुधवार रात बेसहारा गाय के अचानक सामने आने से दो बाइक व कार टकरा गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया, जबकि कार चालक बाल-बाल बच गया। वहीं वाहनों की टक्कर से गाय की मौत हो गई। बाइक सवार को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

गो सेवा हेल्पलाइन के संचालक सीताराम सिंगल ने बताया कि उनकी जगान गांव में फैक्टरी है। फैक्टरी में लुदास गांव निवासी सोमवीर बतौर मैनेजर कार्यरत है। वह बुधवार रात फैक्टरी से हिसार आ रहा था। सिरसा रोड पर इंपोरियम रिजॉर्ट के पास उसके आगे चल रही दो बाइक अचानक गाय से टकरा गईं। इस दौरार कार चालक ने ब्रेक भी लगाए लेकिन वह भी गाय से टकरा गया। गनीमत यह रही कि सोमवीर हादसे में बाल-बाल बच गया। वहीं बाइक सवार घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें