हिसार। पीएल एरिया में सोमवार शाम को सैर करने के लिए निकली एक महिला के गले से बाइक सवार दो युवक सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। इस संबंध में मधु ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी है। मधु ने बताया कि वह शाम करीब 7:30 बजे सैर करने के लिए घर से निकली थी। जब पार्क के पास पहुंची तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। पीछे बैठे युवक ने झपटा मारकर सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि शाम को चार बजे के आसपास पटेल नगर में एक महिला से 13 हजार रुपये और मोबाइल फोन भी छीना था। संवाद