फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नागरिक अस्पताल में मरीजों की रक्त जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 15 जून से साप्ताहिक एनीमिया मुक्त हरियाणा अभियान चलाया हुआ है। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों के सैंपल लिए जा रहे है। सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद जिन में खून की कमी है उनको आयरन की दवा दी जा रही है। दवा देने के बाद दोबारा से उनके खून की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. तरूण ने बताया कि 15 जून से अभियान की शुरुआत की थी। नागरिक नागरिक अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी पर दवा लेने आने वाले मरीजों की खून की जांच की जा रही है। जिला अस्पतालों में रोजाना करीब 3 हजार मरीजों की ओपीडी होती है। इन ओपीडी में आने वाले मरीजों का रिकॉर्ड एकत्र कर सैंपल लिए जा रहे हैं। इसको चार आयुवर्ग में बांटा गया है। शून्य से 5, 6 से 9, 10 से 19 और 19 से 45 आयुवर्ग के मरीजों की खून की जांच की जा रही है। इसके अलावा 19 से 45 आयुवर्ग की महिलाओं, गर्भवती महिलाओं की खून की जांच कर रहे है। खून की कमी पाई जाने पर आयरन की गोलियां दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें