फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कोल्ड स्टोर से चोरी का प्रयास करते दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उदयपुरिया मोहल्ला स्थित कोल्ड स्टोर में चोरी का प्रयास कर रहे दो आरोपियों टिब्बा दानाशेर निवासी मोहित और हरीश को एचटीएम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य सिपाही धर्मपाल ने बताया कि उदयपुरिया मोहल्ला निवासी नरेश ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि दो व्यक्ति कोल्ड स्टोर में चोरी करने के इरादे से घुसे हुए है। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी और चोरी की नीयत से कोल्ड स्टोर के अंदर घुसे दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि मोहित और हरीश स्टोर की पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे।
विज्ञापन


जरनल स्टोर से सामान चोरी करने के आरोपी गिरफ्तार
हिसार। गोबिंदगढ़ बाजार स्थित एक जरनल स्टोर से सामान चोरी करने के मामले में एचटीएम थाना पुलिस ने दो आरोपियों तेलियान पुल निवासी नीरज और आजाद नगर वासी गोविंद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी किया गया सामान बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया था। उप निरीक्षक दिलबाग सिंह ने बताया कि थाना गोविंदगढ़ बाजार में स्थित जरनल स्टोर संचालक साहिल रहेजा ने दुकान से कॉस्मेटिक का सामान चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। 15 मार्च की शाम को दुकान पर दो युवक आए और सामान चोरी कर ले गए। उक्त मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नीरज कुछ समय पहले चोरी के एक मामले में जेल से बाहर आया था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें