बास। दिल्ली नेशनल हाईवे पर सोरखी के नजदीक एसटीएफ की टीम ने 2 किलो 800 ग्राम अफीम के साथ गाड़ी चालक व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे अफीम झारखंड से खरीदकर लाए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फतेहाबाद जिले के कवंलगढ़ निवासी गुरमेल सिंह व अहरवां गांव निवासी सतनाम सिंह के रूप में हुई है। एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।