फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 5 सेकंड में धर्मकांटा संचालक से झपटी ढाई तोले की सोने की चेन

विज्ञापन
 युवक की सेाने की चेन तोड़ने वाले बदमाश ।
विज्ञापन
हिसार। मिर्जापुर मार्ग स्थित स्वास्तिक धर्मकांटा पर रविवार सुबह 9.30 बजे बाइक सवार दो युवकों ने 5 सेकंड में संचालक सुरेश कुमार के गले से ढाई तोले की सोने की चेन झपट ली। वारदात के समय सुरेश धर्मकांटा पर मिट्टी डाल रहे थे। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना का पता चलने पर एचटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यूपी के शामली निवासी निवासी राहुल और अजय को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अमन नगर के रहने वाले सुरेश कुमार ने बताया कि मिर्जापुर मार्ग पर स्वास्तिक धर्मकांटा है। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे धर्मकांटे पर मिट्टी डालने के लिए आया था। उनके पहले बाइक पर एक परिचित धर्मकांटा पर आया। वह बाइक खड़ी कर रहा था। इसी दौरान वह वहां पहुंचा और डाली हुई मिट्टी को ठीक करने लगा। इसी दौरान पीछे से एक युवक आया और झपट्टा मारकर गले से ढाई तोले सोने की चेन तोड़ ली।
चोरी की बाइक पर आए दोनों लड़के
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार दोनों युवकों पूरी साजिश के तहत वारदात के लिए पहुंचे थे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहना हुआ था और पीछे वाले युवक ने काले और सफेद रंग की पट्टी वाली कमीज पहनी हुई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी की बाइक पर आए थे। एचटीएम थाना पुलिस ने अकेस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें