फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जलेबी चौक पर युवक को चाकू मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जलेबी चौक पर श्यामलाल ढाणी निवासी सत्यबीर पर लोहे की रॉड और चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांधी डेयरी कॉलोनी निवासी तिकलराज और तुषार को शुक्रवार अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी अमित कुंडू ने बताया कि बुधवार शाम को जलेबी चोक पर आरोपी तिलक राज और तुषार उर्फ काकू का श्यामलाल ढाणी निवासी सत्यबीर के साथ गाड़ी साइड करने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद तुषार उर्फ काकू ने जान से मारने की नीयत से सत्यवीर पर चाकू से वार कर दिया था। साथ ही तिलक राज ने डंडों व लोहे की रॉड से पीटा था। एचटीएम थाना पुलिस ने प्रताप नगर निवासी मुकेश की शिकायत पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें