फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में क्वारंटीन दो संक्रमित कैदी जाली काटकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। यादव धर्मशाला में से बुधवार शाम को दो कैदी कमरे की जाली काटकर फरार हो गए। दोनों कैदी हिसार में जेल में बंद थे और कोरोना संक्रमित होने पर यादव धर्मशाला में क्वारंटीन किए गए थे।
विज्ञापन

दोनों में से एक कैदी सिरसा से व दूसरा चरखी दादरी के अटेली कलां का रहने वाला है। इनमें से एक को पांच मई को व दूसरे को सात मई को यहां क्वारंटीन किया गया था। एक कैदी एनडीपीएस मामले में व दूसरा झगड़े व चोरी के मामले में जेल में बंद था। वहां मौजूदा स्वास्थ्य कर्मियों ने इस बात की सूचना पड़ाव चौकी पुलिस को दी। ये दोनों संक्रमित पाए जाने उपचार के लिए दाखिल किए गए थे। पुलिस अधिकारियों ने सूचना मिलते ही शहर के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में वाहनों को चेक करने और राहगीरों से पूछताछ कर उक्त कैदियों को पकड़ने के आदेश दिए। उल्लेखनीय है कि जिले में कोरोना मरीजों के लिए बेड कम पड़े तो कुछ समय पहले ही यादव धर्मशाला और जाट धर्मशाला में 30-30 बेड के कोविड केयर सेंटर बनाए गए थे। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम और मौके पर मौजूद गार्द की लापरवाही के चलते यहां से दो कैदी फरार हो गए। उल्लेखनीय है कि करीब तीन दिन पहले ही रेवाड़ी से भी कैदियों के भागने का मामला सामने आया था। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बनाई गई जेल से 13 कैदी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें