फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खांडा खेड़ी के पास राहगिरों से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
बास लूट के आरोपियों के साथ पुलिस के कर्मचारी।
विज्ञापन
बास। गांव खांडा खेड़ी के पास एक दूधिये व एक युवक से दो युवकों ने मारपीट करके उनसे रुपये और मोबाइल छीन लिया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रोहतक जिले के महम के गांव बेडवा निवासी संदीप व रोहतक जिले के फरमाणा गांव निवासी प्रदीप उर्फ सीटू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दोनों युवकों ने गांव भकलाना के पास एक दूधिये से मोबाइल फोन व 2500 रुपये छीन लिए थे और गांव खांडा खेड़ी के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे इगराह निवासी सुधीर से मारपीट कर मोबाइल फोन छीना था। उसी दिन बर्तन की फेरी लगाने वाले अजमेर से 1000 रुपये छीनकर मौके से फरार हो गए थे। एक ही दिन में तीन वारदातों को अंजाम दे देकर पुलिस की सिरदर्दी बन गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा की फुटेज से दो युवकों की पहचान करके उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल फोन व घटना में प्रयोग की गई बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें