फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिले में 1425 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश सरकार और विकल्प फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत 2 फरवरी को विद्यार्थियों की लेवल-1 की परीक्षा हुई थी। परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। जिले में मिशन बुनियाद के तहत लेवल-1 की परीक्षा 3844 विद्यार्थियों ने दी थी। इसमें 1425 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिले में परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के दौरान 50 प्रश्न पूछे गए थे। गलत उत्तर देने पर एक अंक काट लिया गया था।
विज्ञापन


परीक्षा का परिणाम आने के बाद अब 29 फरवरी को लेवल दो की परीक्षा होगी। लेवल-2 प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र आगामी 1-2 दिनों में जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, यह पेपर भी 200 नंबर का होगा। गलत उत्तर देने पर एक नंबर काटा जाएगा। लेवल दो की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों की लेवल तीन की परीक्षा देनी होगी।
4 परीक्षा केंद्र बनाए गए



जिला विज्ञान विशेषज्ञ नरेंद्र भाटिया ने बताया कि जिला स्तरीय परीक्षा के लिए 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटेल नगर, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जहाजपुल, राजकीय गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुशीला भवन, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंगवा, में परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन

जिले में टॉपर 3 विद्यार्थी
भव्या गिल - 190 अंक
ललिता - 175 अंक
दीपांशु - 158 अंक

-
बुनियाद परीक्षा के माध्यम से सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिल रहा है। यह शिक्षा निदेशालय का सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा प्रयास है। - प्रदीप नरवाल, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें