फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एचएयू में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Mar 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। थाना सदर पुलिस ने एचएयू में नौकरी दिलाने के नाम पर की गई 20 लाख रुपये की ठगी मामले में आरोपी बुगाना हिसार निवासी नसीब और विजय को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एएसआई विक्रम ने बताया कि गांव शिकारपुर निवासी सतीश ने शिकायत दी कि वह जून 2021 में बुगाना निवासी अजय और नसीब से मिला। आरोपियों ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उन्होंने एक व्यक्ति से मिलवाया और कहा कि यह एचएयू के वीसी का रिश्तेदार है और 15-15 लाख रुपये में एचएयू में नौकरी लगवा देगा और एडवांस में 20 लाख रुपये ले लिए, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से ठगी राशि

हिसार। गांव किरतान के दो युवकों को यूरोप भेजने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए। युवाओं ने यूरोप की जगह दूसरे देश भेजने पर वहां की आर्मी से संपर्क किया। इसके बाद युवकों को स्वदेश भेजा गया। फिलहाल दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, युवकों को डंकी रूट के जरिये विदेश भेजने वालों पर कार्रवाई करने की तैयार है। जानकारी के अनुसार गांव किरतान निवासी आशीष व उसका एक साथी विदेश गए थे। दोनों यूरोप जाना चाहते थे। एजेंट ने दोनों से लाखों रुपये लिए और साऊदी अरब फिर थाइलैंड भेज दिया। सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि युवकों से अभी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें