फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मनदीप हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Nov 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। मतलोडा निवासी मनदीप हत्याकांड में स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को आरोपी वार्ड-18 निवासी पंकज और वार्ड-13 निवासी अजीज खान को गिरफ्तर कर लिया। दीपावली की रात पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में चाकुओं से हमला कर मनदीप की हत्या कर दी गई थी।आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के साथ हमले के कारणों और अन्य आरोपियों की संलिप्तता के बारे में पूछताछ की जाएगी। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुराना बस अड्डा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजबीर की टीम भी आरोपियों की तलाश में जुटी है।
रविवार रात को दौलतपुर चौक स्थित अमन ढाबा नामक चिकन कॉर्नर की छत पर कुछ युवक बैठे थे। इसी दौरान पटाखे चलाने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट पर चाकुओं से हमला कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें