फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लोकसभा का टिकट दिलवाने के नाम पर 64 लाख की धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी पुलिस की गिरफ्त में ठगी के दोनों आरोपी। 
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। थाना शहर पुलिस ने लोकसभा का टिकट दिलवाने के नाम पर भाजपा नेता प्रवीन गोदारा से करीब 64 लाख रुपये ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सोमवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके छह दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों की पहचान नई दिल्ली के राजेंद्रनगर निवासी कपिल व गुरुग्राम के दयाल मार्केट निवासी स्नेहाशीष के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता कुलदीप ने बताया कि आरोपियों ने फरवरी 2024 में प्रवीन गोदारा से लोकसभा टिकट दिलवाने की बात की थी। उसने खुद को एक नेता का नजदीकी बताया और टिकट देने के नाम पर 63,88,000 रुपये की धोखाधड़ी की थी। आरोपियों ने बाद में अभियोग के डर से शिकायतकर्ता के खाते में 26 लाख रुपये वापस डलवा दिए थे। थाना शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें